Astrology and Friendship: Who Should You Befriend Based on Your Zodiac Sign?
- Namaskar Astro by Acharya Rao
- Sep 5, 2024
- 3 min read
यदि आपके जीवन में कोई सच्चा और अच्छा मित्र है तो आपके जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। सच्चा मित्र आपके सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहता है। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि जिनको आप अपना सच्चा दोस्त मानते हैं वही आपको धोखा दे देते हैं। यदि आप अपनी राशि की अनुकूलता के अनुसार लोगों के साथ मित्रता को आगे बढ़ाएं तो यकीन मानिए मित्रता और भी मजबूत हो जाएगी। आज अपने इस लेख में हम आपको बाएंगे कि राशि अनुसार किन राशि वालों के लिए किस राशि के लोग अच्छे मित्र साबित होते हैं।

राशि अनुसार मित्रता
मेष
यह अग्नि तत्व की राशि है इसलिए धनु राशि वाले लोगों के साथ इनके विचार मिलते हैं और उनके साथ इनकी मित्रता भी लंबे समय तक चलती है। इसके साथ ही अग्नि तत्व की ही राशि सिंह के जातकों के साथ भी इन लोगों की खूब पटती है। राशि यदि धनु और सिंह ना भी हों लेकिन लग्न इन दो राशियों का हो तब भी मित्रता अच्छी होती है।
वृषभ
यह पृथ्वी तत्व की राशि है इसलिए पृथ्वी तत्व की ही दो अन्य राशियों कन्या और मकर के साथ इनकी अच्छी मित्रता होती है। वहीं जलतत्व की राशि कर्क और वृश्चिक के जातकों के साथ भी यह लोग अच्छी मित्रता कर पाते हैं।
मिथुन
राशिचक्र की तीसरी राशि मिथुन राशि, वायु तत्व प्रधान है इसलिए तुला और कुंभ राशि के लोगों के साथ इनकी खूब पटती है। क्योंकि यह दोनों भी वायु तत्व की राशियां हैं। इसके साथ ही जिन लोगों का लग्न कुंभ या तुला का हो वह लोग भी इनके अच्छे दोस्त बनते हैं।
कर्क
यह जल तत्व की राशि है लेकिन इनकी मित्रता वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों के साथ अच्छी होती है। वहीं जलतत्व की ही दो अन्य राशियों वृश्चिक और मीन के साथ इनकी खूब जमती है।
सिंह
यह अग्नि तत्व की राशि है इसलिए धनु और मेष राशि वाले लोगों के साथ इनका अच्छा तालमेल बैठता है हालांकि मिथुन राशि के लोग भी इनके अच्छे मित्र साबित होते हैं।
कन्या
पृथ्वी तत्व की कन्या राशि के लोगों की मित्रता वृषभ और मकर राशि वाले लोगों या लग्न वालों के साथ बेहतरीन होती है। हालांकि वृश्चिक और मीन राशि वाले भी इनके अच्छे दोस्त साबित होते हैं।
तुला
इस राशि के लोगों की मित्रता यदि कुंभ, मकर और वृषभ राशि के लोगों के साथ होती है तो लंबे समय तक टिकती है। मिथुन राशि के लोग भी इनके अच्छे दोस्त हो सकते हैं।
वृश्चिक
जल तत्व की वृश्चिक राशि के लोगों के लिए इसी तत्व की मित्रता इसी तत्व की राशि कर्क वालों के साथ अच्छी रहती है। इसके साथ ही कन्या, वृषभ और मकर राशि के लोग भी इनके अच्छे दोस्त बन सकते हैं।
धनु
यह अग्नि तत्व की तृतीय राशि है इस राशि के लोगों के लिए सिंह और कर्क राशि वाले जातक अच्छे मित्र साबित होते हैं। वहीं मेष राशि के लोगों के साथ इनकी मित्रता सामान्य रहती है।
मकर
मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है इस राशि के लोगों की मित्रता वृषभ और कन्या राशि के लोगों के साथ बेहतर होती है। वहीं कर्क राशि के लोग भी इनके अच्छे मित्र साबित होते हैं। काल पुरुष की कुंडली में अंतिम राशि मीन के जातकों के साथ भी इनके रिश्ते अच्छे रहते हैं।
कुंभ
इस राशि के लोगों के लिए कुंभ और तुला राशि के जातक अच्छे मित्र साबित होते हैं। इसके साथ ही वृषभ और मकर राशि के लोगों के साथ भी इनकी मित्रता सार्थक रहती है।
मीन
इस राशि के लोगों के लिए जलतत्व की दोनों राशियों के लोग यानि कर्क और वृश्चिक राशि वाले अच्छे दोस्त साबित होते हैं क्योंकि यह भी जलतत्व की ही राशि है। वहीं कन्या, मकर राशि के लोगों के साथ इनके रिश्ते सामान्य रहते हैं।
NAMASKAR ASTRO से जुड़े ओर ACHARYA SUNITA RAO से पाइए हर तरह की ज्योतिष शास्त्र से संबंधित परेशानियों का सटीक समाधान।
Comentarios